चोर को सजा की थी जानकारी,इसलिए थाने से उठा ले गया लैपटॉप

0
laptop

कांकेर.

एक चोर को अपनी सजा की जानकारी थी कि थाने के लैपटॉप में वर्ष 2022 से 2025 तक के अपराध विवेचना का डेटा है। चोर ने सजा न हो इसलिए थाने का लैपटॉप ही चोरी कर रफूचक्कर हो गया। मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने का है।

थाने के प्रधान आरक्षक ने लैपटॉप चोरी की शिकायत पुलिस अधीक्षक सेकी है।

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक नरोत्तम लाटिया ने एसपी से की गई शिकायत में कहा है कि 3 जुलाई को रात 9:30 बजे अपने लैपटॉप को थाने की टेबल की दराज में रखा था। जब वे 4 जुलाई की सुबह 8:45 बजे ड्यूटी पर आए और लैपटॉप को निकालने के लिए टेबल की दराज को खोला तो लैपटॉप गायब था। लैपटॉप में साल 2022 से 2025 तक के अपराध विवेचना का डेटा और निजी जानकारी थी। इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *