CGMSC : सर्जिकल ग्लव्स के सैंपल फेल, वितरण और उपयोग पर रोक
रायपुर.
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की खरीदी व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार खुद सीजी एमएससी ने मेडिकल दवाओं और उपकरणों के सैंपल फेल होने पर उपयोग और वितरण में रोक लगाई है। सर्जरी ग्लव्स(SurgicalGloves) के उपयोग और वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। CGMSC ने इस संबंध में प्रदेश के सभी हॉस्पिटल अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखा है।
इस पर लगाई है रोक
जारी पत्र के अनुसार SurgicalRubber Gloves, SterileISImarkSize 7, smooth(Drug Code- C61)BatchNo.AM230607G और SurgicalRubber Gloves, SterileISImarkSize 6½, smooth(Drug Code- C58)BatchNo.AM240703G के उपयोग एवं वितरण पर रोक लगाई जाती है। बता दें कि इसके पहले भी कुछ उपकरणों पर रोक लगाई गई थी।
गड़बड़ी की हो चुकी है जांच
बता दें कि मेडिकल उपकरण और दवा खरीदी मामले में पहले भी घोटाला होने की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा चुकी है। इस मामले को लेकर खुद भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद तत्कालीन आयुक्त भीम सिंह को क्लीन चिट दे दी गई है।
