विधायक ने वार्ड में लगाई चौपाल, जनता ने बताई समस्याएं, किया निराकरण

0
IMG-20250710-WA0327

रायपुर.

पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने वीर सावरकर वार्ड अंतर्गत हीरापुर से एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जनचौपाल लगाई। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि अब हर वार्ड में साल में दो बार जनचौपाल होंगे, ताकि स्थानीय समस्याओं को सीधा सुनकर उनका समाधान किया जा सके।


डेढ़ साल के विकास का लेखा-जोखा

मूणत ने अपने कार्यकाल के डेढ़ साल में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दी। उन्होंने बताया कि अब तक 7543.87 लाख रुपए की परियोजनाएं मंजूर हो चुकी है। जिसमें 3 लाख रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं। 111 लाख रुपए के कार्य प्रगति पर हैं। गत 23 अप्रैल को 80 लाख और 22 मई को 119.89 लाख रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन हो चुका है। 2389.49 लाख की परियोजनाओं का भूमिपूजन शेष है। 4840.49 लाख रुपए के कार्य निविदा स्तर पर हैं।

समस्याओं का तत्काल निराकरण
जनचौपाल में वार्ड की जनता ने सड़क, नाली, जलापूर्ति, राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड जैसी समस्याएं बताईं। विधायक मूणत ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध समाधान हो। साथ ही जनता से एप्लिकेशन में मोबाइल नंबर देने को कहा गया ताकि समाधान की जानकारी सीधे दी जा सके।

नए भवन और शयन कक्ष की घोषणास्थानीय नागरिकों की मांग पर हीरापुर के सामुदायिक भवन के लिए पहले स्वीकृत 10 लाख रुपये में 15 लाख जोड़कर अब कुल 25 लाख रुपये के अतिरिक्त निधि के साथ भवन का विस्तार किया जाएगा. साथ ही एनआरबी प्रेरणा गुरुकुलम में दिव्यांग बालिकाओं के लिए एक अतिरिक्त शयन कक्ष के निर्माण को भी 25 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है.

निरंतर निगरानी और सख्त आदेश

मूणत ने कहा कि जिन इलाकों में अभी तक सड़क–नाली जैसी सुविधाएं नहीं हैं, उनके वीडियो बनाकर रिपोर्ट नवंबर तक प्रस्तुत की जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी और अनियमितता मिलने पर जांच कराई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिर्फ पैसा खर्च करना ही काफी नहीं, उसका साफ लाभ जमीन पर दिखना चाहिए.भिड़ बढ़ने पर जब कुछ लोगों की बात बाकी थी, तब विधायक ने जोर देकर कहा, “जब तक आखिरी व्यक्ति की बात नहीं सुन लूं, मैं यहां से नहीं जाऊंगा.” उन्होंने यह भी कहा कि रात आठ बजे तक वह जनता से बातचीत जारी रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *