गुंडरदेही : भटगांव चौक पर रोड खस्ताहल, गड्ढों की भरमार,हो रही दुर्घटना

0
mithlesh

मिथलेश कुमार साहू,गुंडरदेही । 8629962663

छत्तीसगढ़ का स्टेट हाइवे रोड पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। रोजाना हजारों बड़ी गाड़ियां इस रोड से होकर गुजरती है। गुंडरदेही से धमतरी तक रोड डामर रोड है। लेकिन बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। इस कारण से तेज गति से वाहनों की 24 घंटे आवाजाही रहती है। गंडरदेही से महज 8 किलोमीटर दूर कंलगपुर के आगे भटगांव चौक पास इतने बड़े- बड़े गड्ढे हो गए है। यहां बड़े से लेकर छोटे वाहन चालक बड़ी मुश्किल से अपने वाहन निकाल पाते हैं। ऐसा नहीं है कि इस गड्ढे को भरने की कोशिश नहीं की की गई, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर ही कार्य किया गया। इसलिए बारिश में गड्ढे पर वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है।

हो चुकी है कई बार दुर्घटना

आसपास के ग्रामीण व हर दिन गुंडरदेही जाने वालों कर्मचारियों ने बताया कि इस भटगांव चौक पर कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। लेकिन पीडब्ल्यूडी के क्षेत्रीय अधिकारियों के कानोें में जूं तक नहीं रेंग रही है। आसपास ग्रामीणों ने अफसरों को चेतावनी दी है कि यदि भटगांव चौक के गड्ढों का शीघ्र ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ पीडब्ल्यूडी के अफसर और क्षेत्र के विधायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *