कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने बनाई रणनीति
रायपुर।
सोमवार से विधान सभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी भाजपा कांग्रेस ने पूरी कर ली है। कांग्रेस ने इस सत्र में साय सरकार को पूरी तरह से घेरने का प्लान बनाया है। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजीव भवन हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कांग्रेस विधायकों से कहा, साय सरकार की कार्य प्रणाली से प्रदेश की जनता परेशान है। चाहे वह खाद की कमी हो, बिजली बिल में बढ़ोत्तरी का मामला। पिछले डेढ़ साल में सरकार ने कुछ भी विकास कार्य नहीं किया है। इसलिए लोगों के मुद्दे को इस सत्र में प्रमुखता से उठाना है।
नेता प्रतिपक्ष ने अपने विधायकों को हर दिन अलग अलग मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने कहा। सरकार के मंत्रियों पर सवालों की बौछार लगाना होगा, ताकि जनता के काम सरकार आने वाले दिनों में करें।
