साहेब का दौरा, अधिकारी-कर्मचारी नदारद,सभी को शोकॉज नोटिस

0
collector

मुंगेली.

कलेक्टर कुंदन कुमार ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संबंधित विभागों के कर्मचारी-अधिकारी नदारद मिले। कलेक्टर ने सभी की जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा कलेक्टर को शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और उद्योग विभागों में बड़े पैमाने पर लापरवाही भी मिली। शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) चन्द्र कुमार घृतलहरे सहित कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। हद तो तब हो गई जब गैरहाजिर अधिकारियों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज पाए गए। कलेक्टर से सभी को निलंबित करने की चेतावनी भी जारी की है।

बताया जाता है कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रोग्रामर शशिभूषण पांडेय अनुपस्थित पाए गए। रजिस्टर में उन्होंने हस्ताक्षर किया था, जब वे दफ्तर थे ही नहीं।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर कुन्दन ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि “कार्यालयों में अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शिता, समय पालन और ईमानदारी से काम करें वरना प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

20 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस

कलेक्टर ने 20 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने, एक दिन का वेतन काटने तथा संबंधित मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उसमें चन्द्र कुमार घृतलहरे , जिला शिक्षा अधिकारी, ओ.पी. कौशिक जिला मिशन समन्वयक, अजय नाथ – सहायक जिला परियोजना अधिकारी,सहायक परियोजना समन्वयक , प्रोग्रामर, सहायक ग्रेड-03 व 02, कंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य आदि इसके अतिरिक्त, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक व प्रबंधक, तथा समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक और कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *