केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़

0
amit shah


रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शाह नया रायपुर में बनने जा रहे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठकें करेंगे और नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के सुरक्षा कैंप में जवानों से मुलाकात कर सीधे संवाद भी करेंगे।
नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाने की चर्चा
चर्चा है कि शाह के दौरे के दौरा साय सरकार में रिक्त दो मंत्रियों के पद पर भी नामों की मुहर लग सकती है। बता दें कि पिछले सात माह से दो नए मंत्री बनाए जाने की चर्चा सियासी गलियारे में तैर रही है। भाजपा के पदाधिकारी और नेता भी इस ओर नजरें गड़ाए हुुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *