आश्रम में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दूसरा आराेपी भी गिरफ्तार
बालोद।
आश्रम में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद पुलिस के अनुसार राजवीर यादव (35) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में राजवीर के पहले कथित बाबा दीनदयाल जेठूमल (50) गिरफ्तार हो चुका है। पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर कथित बाबा सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर हुई है।
