यादव समाज की बैठक में महिला समूह का हुआ सम्मान
गुण्डरदेही।
रविवार को जय मां गौरैया धाम सर्किल में कोसरिया राऊत यादव समाज की बैठक हुई। बैठक गुण्डरदेही के पास सिकोसा में हुई।
जिसमे कोसरिया राऊत यादव महासभा बालोद
के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगणो का सम्मान किया।

सर्किल गौरैया के परिक्षेत्र के सभी स्वजातीय बन्धुओ व महिलाओ की भी उपस्थिति रही। बैठक में समाज की महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। बैठक में यादव समाज द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा समाज के युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और उनकी उच्च शिक्षा के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
