कचांदुर नाले के पास मोटर साइकिल-स्कूटी में टक्कर,युवक की मौत
गुंडरदेही।
कचांदुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कचांदुर नाला के पास अर्बन गार्डन के सामने हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:20 बजे एक मोटरसाइकिल चालक दुर्ग की ओर से आ रहा था, जबकि स्कूटी सवार गुंडरदेही की ओर से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुर्ग की दिशा से आ रही एक कार भी दुर्घटनास्थल के समीप पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने के बाद उसने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
