आईएएस अफसरों का तबादला, सुकमा सीईओ नम्रता जैन को बनाया रायपुर अपर कलेक्टर

0


रायपुर.

राज्य शासन ने पांच आईएएस अफसरों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है। जिसमें पांच आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

आदेश के अनुसार सुकमा जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन को अपर कलेक्टर, रायपुर, हेमंत रमेश नंदनवार सीईओ बीजापुर को सीईओ जिला पंचायत. महासमुंद, मुकुंद ठाकुर उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग को सीईओ जिला पंचायत सुकमा, नम्रता चौबे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली को सीईओ जिला पंचायत, बीजापुर और प्रखर चंद्राकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ को सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *