चोरी की धमतरी में कार को जबलपुर में छोड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब जेल में

0
dhamtari

धमतरी .
सोरिद नगर में 6 मई की रात एक सुनसान मकान से नकदी और जेवरात की चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए)(3), 5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों को रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर कोतवाली टीआई राजेश मरई ने मामले की त्वरित जांच की। टीआई ने कहा कि प्रार्थी राजू सालोमान 6 मई को रायपुर पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। दूसरे दिन 7 जुलाई को सुबह काम करने आने वाली महिला ने घर का मुख्य ताला टूटा देखा। सूचना पर राजू लौटे, तो दरवाजे, कमरों और आलमारी के ताले टूटे थे। घर से 40 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने 28 जुलाई को बस्तर रोड, पुरूर बिजली कार्यालय के पास से 2 संदिग्धों को पकड़ा।

इनके नाम राजा खान (25) और मोहम्मद दानिश (22) हैं। दोनों कबूलपुरा, बदायूं उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल की। बताया रात 2 बजे मकान में घुसे और ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुराए। पुलिस ने आरोपियों से 2 जोड़ी सोने की बाली, 6 जोड़ी चांदी की पायल, एक करधन, चोरी में इस्तेमाल पल्सर बाइक सीजी 08 एएच 2221, लोहे का सरिया और पेंचकस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी कहा कि 20 जुलाई को जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में भी एक बंद मकान से 20 हजार नकद और चांदी के जेवर चुराए थे। इस वारदात में उनका साथी सैफुद्दीन भी शामिल था। चोरी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग में छोड़ दिया गया था। जेवर सैफुद्दीन उत्तर प्रदेश ले गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *