गैर हाजिर रहने वाले संविदा कर्मियों को दिखाया नौकरी से बाहर का रास्ता
रायपुर.
जशपुर जिले के छह संविदा कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे। इन सभी को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी छह संविदा कर्मचारी समग्र शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। लेखापाल पुष्पा टोप्पो, बीआर समावेशी शिक्षा, ज्योति साहू और कुमारी मेघा दुबे, सूचना प्रबंध समन्वक नवीन कुमार पटेल, चपरासी नंद किशोर चौहान और सविता बाई शामिल हैं।
जारी आदेश में कहा गय है कि उक्त सभी संविदा कर्मचारी बिना किसी सूचना में लंबे समय से ड्यूटी से गायब है। इस संबंध में कई पर सूचित की गई, लेकिन ड्यूटी पर नहीं लाैटे और न ही कोई जवाब दिया। इससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा था। साथ ही ड्यूटी से गायब रहना सिविल सेवा नियम के विरुद्ध था।
