बिजली बिल हाॅफ में कटौती, कांग्रेस का बिजली ऑफिस पर हल्ला बोल

0
image


रायपुर.
भाजपा की साय सरकार ने बिजली हाफ याेजना में कटौती कर लोगों को बेहद आक्रोशित कर दिया है। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। शहर जिला कांग्रेस ने मंगलवार को डंगनिया स्थिति बिजली मुख्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन कर किया। साथ ही साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन युकां के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने “महतारी वंदन का पैसा वापस करो”, “400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो” और “छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।
बता दें कि साय सरकार के फैसले के बाद प्रदेश में हाफ बिजली बिल योजना का लाभ 100 यूनिट तक ही मिलेगा। पहले 400 यूनिट तक ही बिजली बिल हॉफ लगता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *