जेल में बंद शोएब ढेबर पर तीन माह के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जेल प्रशासन ने जारी किया आदेश
रायपुर. अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को सेंट्रल जेल रायपुर के मुलाकात कक्ष से आगामी तीन माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में जेल प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि शोएब ढेबर जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा डाला था, जिसके चलते यह प्रतिबंध लगाया गया है।
जेल अधीक्षक रायपुर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय संबंधित अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद जबरन प्रवेश किया, जिससे जेल के सुरक्षा और संचालन व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एमएन प्रधान ने की, जिनकी रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि शोएब ढेबर ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया है।
