इस सिटी प्लस बार में गंदगी,10 हजार रुपए जुर्माना
रायपुर.
नगर निगम ने राजधानी रायपुर के एक सिटी प्लस बार में गंदगी मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की गंदगी मिलने पर कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई जोन सात की टीम ने की है। जोन अधिकारियों के अनुसार जोन 7 स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि वंदना आटो के पास संचालित सिटी प्लास बार में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्राहकों को गंदा खाना परोसा जा रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त बार का औचक निरीक्षण किया। जहां किचन में भारी मात्रा में गंदगी पाई गई।
