हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता पर कार्यक्रम स्कूली बच्चों का, तस्वीरों देखें…
Raipur।
नगर निगम रायपुर के ज़ोन-4 के स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड-44 स्थित जे. आर. दानी शासकीय कन्या विद्यालय में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ थीम पर देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देती रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। छात्राओं ने तिरंगा थीम पर रखियां बनाकर पेड़ों को बांधी। छात्राओं ने वेस्ट-टू-आर्ट से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया गया।

छात्राओं को चार अलग-अलग बिन में कचरा पृथक्करण के लिए जागरुक भी किया गया। विद्यालय में ‘ट्रैश-टू-कैश’ सेंटर का स्टॉल लगाया जिसमें अनुपयोगी वस्तुओं के बदले बाजार दर पर भुगतान की जानकारी दी गई। साथ ही प्लास्टिक की रीसाइकलिंग से बने प्लास्टिक ग्रैनुअल्स का प्रदर्शन भी किया गया।

