कोर्ट में पुलिस कर्मियों को धक्का देकर कैदी भागा, महिला कॉलेज के पास पकड़ा गया

0
kaidi

बालोद :

बालोद जिला न्यायालय के गेट के पास एक कैदी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हाे गया है। जिसे घेराबंदी कर महिला काॅलेज के पास पकड़ा गया। वहीं, कैदी को लाने-ले जाने के तैनात किए गए चारों पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। एसपी योगेश कुमार पटेल ने चारों पुलिसकर्मियों का निलंबित आदेश जारी किया है। जिसमें प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक झेमराज ठाकुर, अनंत ठाकुर और यशवंत ठाकुर शामिल हैं। इन सभी को जेल से कोर्ट तक कैदियों को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन एसपी ने लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले आरोपी प्रवीण कुंजाम पुलिस कर्मियों को धक्का देकर शिकारीपारा की ओर भाग रहा था। जिसे महिला कॉलेज के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसके बाद फिर से जेल में लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *