अब सभी निकायों में ऑन लाइन संपत्तिकर जमा करने सुविधा, 46 शहरों के लिए लाइव पोर्टल लांच

0
on line tax

– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर में करेंगे लांच ।

रायपुर.

राज्य के तीन नगर निगमों और 43 नगर पालिकाओं में अब तक लोग ऑफ लाइन संपत्तिकर जमा कर रहे थे। इससे लोगों को निगम दफ्तर के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इससे अब लोगों को निजात मिलेगी। अब लोग घर बैठे संपत्तिकर कभी भी जमा कर सकेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल की लांचिंग उप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अगस्त मंगलवार को बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में करेंगे।

इन नगर निगमों में ऑफ लाइन जमा हो रहा था संपत्तिकर

जानकारी के अनुसार तीन नगर निगमों बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑफ लाइन संपत्तिकर जमा करने क सुविधा थी। बाकी नगर निगमों की तरह बचे नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी ऑन लाइन संपत्तिकर जमा करने के लिए पोर्टल की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा उक्त तीनों नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ऑन लाइन संपत्तिकर जमा करने के लिए पोर्टल शुरू किया जा रहा है। एक साथ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे कर संग्रहण में तेजी आएगी।

पैर धोकर स्वच्छता दीदियों का सम्मान

बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘स्वच्छता संगम-2025’ में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों का पैर धोकर सम्मान करेंगे। वे इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *