स्कूल-कॉलेज के बच्चों ने गुंडरदेही में निकाली तिरंगा रैली

0
IMG-20250813-WA0279


गुंडरदेही।
तहसील मुख्यालय में बुधवार को तिरंग रैली निकाली गई। रैली अनुविभागीय अधिकारी प्रतिभा ठाकरे झा के नेतृत्व में निकाली। रैली में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए। रैली जनपद पंचायत गुंडरदेही से तहसील कार्यालय से शुरू हुई, बस स्टैंड से हसेते पुराना हाई स्कूल मैदान पर समाप्त हुई। रैली शासकीय महाविद्यालय के बच्चे और शासकीय माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान दीप विद्यालय के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई। कार्यक्रम में तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुंडरदेही, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी , तहसीलदार के साथ साथ ब्लॉक मुख्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *