पवन बनाए गए भाजपा बालोद जिला उपाध्यक्ष, साहू समाज ने दी बधाई

0
IMG-20250813-WA0150(1)

Raipur.
पवन सोनवर्षा संरक्षक तहसील साहू समाज अर्जुन्दा को भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर तहसील साहू समाज के पदाधिकारियो ने बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला बालोद नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए तहसील साहू समाज के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने कहा , अर्जुन्दा नया तहसील बनने के बाद मंडल अर्जुन्दा से पवन सोनवर्षा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है ये हम सबके लिये और साहू समाज के लिये गौरव की बात है । जिला भाजपा नेतृत्व द्वारा समाज के व्यक्ति को प्रमुख दायित्व जिला पदाधिकारी ,(उपाध्यक्ष) बनाया गया है। इसके लिए तहसील साहू समाज अर्जुन्दा द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष माननीय पवन सोनवर्षा,तहसील साहू समाज अध्यक्ष उमाशंकर साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अर्जुन्दा के अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि साहू समाज गवीन्द्र साहू , कोषाध्यक्ष चुकेश्वर साहू, सह सचिव विनय साहू , परिक्षेत्रिय अध्यक्ष देवधर साहू , संयोजक हरिश साहू, इंद्रकुमार बनपेला , सरपंच खुरसुनी योगेश्वर साहू , रामू साहू, हुनेश साहू, चोवन साहू,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *