छत्तीसगढ़ में साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, तीन नए चेहरे होंगे शामिल

0
IMG-20250801-WA0131

छत्तीसगढ़ में साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, तीन नए चेहरे होंगे शामिल

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि 21 अगस्त 2025 से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि मुख्यमंत्री 22 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे।

हाईकमान से हरी झंडी

भाजपा संगठन और केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार में कोई बाधा नहीं है। मुख्यमंत्री हाल ही में दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी कहा कि “विस्तार बहुत जल्द होगा।”

तीन नए मंत्री होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में तीन नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए एक सामान्य वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग और एक बड़े संभाग से नेता को मंत्री बनाया जाएगा। चर्चा है कि बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग से नाम आगे बढ़ाए गए हैं।

वर्तमान मंत्रियों में बदलाव नहीं

खबर है कि इस विस्तार में मौजूदा मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं होगा। केवल नए मंत्री शामिल होंगे, जिससे कैबिनेट का आकार बढ़कर अधिक संतुलित हो जाएगा।

संभावित दावेदारों की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव, पुरंदर मिश्रा, किरण देव और राजेश मुणट जैसे नेताओं को संभावित दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान ही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *