PM मोदी का वडोदरा में रोड शो, कर्नल सोफिया के परिवार ने किया स्वागत

0

नेशनल डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार PM नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंचे। प्रधानमंत्री सोमवार (26 मई) और मंगलवार (27 मई) को गुजरात में रहेंगे। PM मोदी ने वडोदरा ने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक 1 किमी लंबा रोड शो किया। कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने PM मोदी का स्वागत किया। रोड शो को ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ का नाम दिया गया। वडोदरा के बाद PM मोदी दाहोद में जनसभा करेंगे। कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे।

गुजरात में कब, क्या करेंगे PM मोदी

PM मोदी सोमवार को गुजरात के बड़ौदा, भुज, अहमदाबाद और गांधीनगर जाएंगे। 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10 बजे वडोदरा पहुंचे। रोड शो किया। 11 बजे दाहोद में जनसभा और रेलवे प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर 2 बजे भुज में रोड शो करेंगे। दोपहर 3.30 बजे भुज में जनसभा करेंगे। शाम 6.30 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। राजभवन में राजभवन में रुकेंगे। 27 मई को सुबह 11 बजे गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय का कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना। PM मोदी दो दिन में 77,400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *