विशेष इंटरव्यू : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब(विभाग – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास)

0
IMG-20250821-WA0032

प्रश्न 1 : आपको कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी?

👉 गुरु खुशवंत साहेब: मेरी प्राथमिकता युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। आज के दौर में सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल और आधुनिक तकनीकी शिक्षा की जरूरत है। हम ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेंगे, जिससे युवा उद्योगों और स्टार्टअप्स से सीधे जुड़ सकें।—

प्रश्न 2 : कौशल विकास को लेकर आपकी क्या रणनीति होगी?

👉 गुरु खुशवंत साहेब: प्रदेश के हर जिले में कौशल विकास केंद्रों को सशक्त बनाया जाएगा। आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, एग्रीटेक जैसे सेक्टरों में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। हमारी कोशिश है कि प्रदेश का युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने।—

प्रश्न 3 : तकनीकी शिक्षा और रोजगार सृजन में आप क्या बदलाव लाना चाहेंगे?

👉 गुरु खुशवंत साहेब: तकनीकी शिक्षा संस्थानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम बदले जाएंगे। साथ ही, ‘इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट पार्टनरशिप’ को बढ़ावा देकर छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।–

-प्रश्न 4 : अनुसूचित जाति विकास विभाग के लिए आपकी क्या योजना है?

👉 गुरु खुशवंत साहेब: अनुसूचित जाति समाज के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है। छात्रवृत्ति योजनाओं को पारदर्शिता से लागू किया जाएगा। साथ ही, स्वरोजगार योजनाओं और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।–

-प्रश्न 5 : युवाओं और समाज के लिए आपका क्या संदेश है?

👉 गुरु खुशवंत साहेब: मेरा संदेश है कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। सरकार आपके साथ खड़ी है, अवसरों की कोई कमी नहीं है। आपको सिर्फ उन्हें पहचानकर आगे बढ़ने की जरूरत है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश के हर युवा और हर वर्ग को समान अवसर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *