पंडरी में गंदगी फैलाने पर चाय गोविन्दम दुकान पर ₹3000 का ई-जुर्माना
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर ने स्वच्छता को लेकर सख्ती दिखाते हुए पंडरी क्षेत्र में स्थित चाय गोविन्दम दुकान संचालक पर ₹3000 का ई-जुर्माना ठोका है।
आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई गंदगी फैलाने से संबंधित प्राप्त जनशिकायत के आधार पर की गई।
निरीक्षण में शिकायत सही पाई जाने पर दुकान संचालक को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। निगम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत का तुरंत निराकरण करते हुए साफ संदेश दिया है कि गंदगी फैलाने पर अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
