ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कृषि कारोबारी विनय गर्ग के ठिकानों पर छापेमारी

0
Screenshot_20250903-130549_Telegram

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई का केंद्र बने हैं कृषि कारोबारी विनय गर्ग और उनके सहयोगी, जिनके कई ठिकानों पर ईडी की दबिश जारी है।

सूत्रों के अनुसार, विनय गर्ग ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत होने वाले कार्यों में पेस्टीसाइड, कृषि उपकरण और अन्य कृषि सामग्री की आपूर्ति का बड़ा ठेका लिया था। इसी दौरान कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में भारी अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में डीएमएफ फंड में सैकड़ों करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। इसी मामले में ईडी ने पहले आईएएस रानू शाहू को भी गिरफ्तार किया था। अब उसी कड़ी में विनय गर्ग और उनके नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है।

ईडी की इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *