“ऑपरेशन निश्चय” में बड़ी सफलता, एम.डी.एम.ए. ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े 4 और आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20250905_074300_855

रायपुर।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए एम.डी.एम.ए. कार्टेल से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी – विधि अग्रवाल और ऋषीराज टंडन शामिल हैं, जो शहर में आयोजित पार्टियों में बतौर इवेंट मैनेजर सक्रिय रहते थे और इस नेटवर्क का प्रमुख चेहरा बताए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सोहेल खान और जुनैद अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी नाव्या मलिक और अयाज परवेज़ के सहयोगी थे। इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


पहली बड़ी गिरफ्तारी

23 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रिज के पास कार में सवार तीन आरोपियों –

  1. हर्ष आहूजा (23 वर्ष, निवासी कटोरा तालाब रायपुर)
  2. मोनू विश्नोई (29 वर्ष, निवासी हिसार, हरियाणा)
  3. दीप धनोरिया (41 वर्ष, निवासी अंवति विहार रायपुर)

को धर दबोचा था। इनके कब्जे से 27.58 ग्राम एम.डी.एम.ए., एक कार, 85,300 रुपए नगद और 5 मोबाइल फोन (कुल मूल्य लगभग 20 लाख रुपए) जब्त किए गए थे।


नेटवर्क का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में इस कार्टेल की सरगना नाव्या मलिक और उसका साथी अयान परवेज़ सामने आए। दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 मोबाइल फोन और प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की गई। पूछताछ में इन दोनों ने अन्य सहयोगियों के नाम बताए।

इसी कड़ी में पुलिस ने

सोहेल खान

जुनैद अख्तर

विधि अग्रवाल

को गिरफ्तार किया। बाद में विधि अग्रवाल से मिली जानकारी पर पुलिस ने ऋषीराज टंडन को भी पकड़ा।


गिरफ्तार आरोपी

  1. विधि अग्रवाल, 27 वर्ष, निवासी आदित्य हाइट्स, तेलीबांधा रायपुर।
  2. सोहेल खान, 29 वर्ष, निवासी दलदली रोड, महासमुंद।
  3. जुनैद अख्तर, 28 वर्ष, निवासी धोबी गली, रायपुर।
  4. ऋषीराज टंडन, निवासी जी.टी. हाइट्स, शंकर नगर रायपुर।

पुलिस की कार्यवाही

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25, धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की गई है। टीम लगातार बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुँचा जा सके।


पुलिस अधिकारियों की सख्ती

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ यह सघन अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क की कमर तोड़ना ही ऑपरेशन निश्चय का उद्देश्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *