शैक्षणिक अवसर की बड़ी पहल : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रही है ज़रूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप
रायपुर। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग देना है।
👉 स्कॉलरशिप की विशेषताएं
छात्रों को प्रतिवर्ष ₹30,000 की सहायता राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस या शिक्षा-संबंधी अन्य खर्चों में किया जा सकेगा।
यह स्कॉलरशिप स्नातक पाठ्यक्रम (डिग्री या डिप्लोमा) की पूरी अवधि के लिए मान्य होगी।
👉 पात्रता
कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की पढ़ाई सरकारी स्कूल से नियमित छात्र के रूप में पूरी करनी होगी।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में प्रवेश अनिवार्य है।
यह योजना अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के छात्रों के लिए लागू होगी।
👉 आवेदन की अंतिम तिथि
पहला चरण: 10 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक।
दूसरा चरण: 10 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक।
👉 आवश्यक दस्तावेज़
पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, 10वीं और 12वीं की अंकसूची, प्रवेश का प्रमाण, हस्ताक्षर इत्यादि।
सभी दस्तावेज़ PDF/JPG/PNG फॉर्मेट में 30KB से 500KB साइज में अपलोड करने होंगे।
📲 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्र फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
🌟 इस स्कॉलरशिप योजना से हजारों मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।
