रेल नीर का दाम घटाया, 22 सितंबर से होगा लागू

0

रायपुर

रेल नीर’ और अन्य शॉर्टलिस्टेड ब्रांड्स की कीमतों में कमी करने का निर्णय लिया है। यह आदेश 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार—

रेल नीर की 1 लीटर बोतल अब ₹15 के बजाय ₹14 में मिलेगी।

500 एमएल बोतल की कीमत ₹10 से घटाकर ₹9 कर दी गई है।

इसी तरह, रेलवे परिसर और ट्रेनों में बिकने वाले अन्य शॉर्टलिस्टेड ब्रांड्स की पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बोतलों की कीमत भी कम कर दी गई है।

1 लीटर बोतल ₹15 से घटकर ₹14 होगी।

500 एमएल बोतल ₹10 से घटकर ₹9 में उपलब्ध होगी।

रेलवे बोर्ड का कहना है कि यह फैसला यात्रियों को उचित दर पर पेयजल उपलब्ध कराने और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

👉 नए रेट्स 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *