कुड़मी समाज आंदोलन से रेल परिचालन प्रभावित, कई गाड़ियां रास्ते में रोकी गईं

0
IMG-20250817-WA0268

रायपुर/बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर एवं खड़गपुर मंडलों में आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। आंदोलनकारियों द्वारा विभिन्न स्टेशनों और लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर प्रदर्शन किए जाने से कई महत्वपूर्ण गाड़ियों को रास्ते में ही नियंत्रित किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। खानपान और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा यात्रियों को लगातार उद्घोषणाओं के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

कंट्रोल की गई गाड़ियां (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में):

गाड़ी संख्या 22357 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गया) को रायगढ़ स्टेशन में रोका गया।

गाड़ी संख्या 13287 (दुर्ग–आरा) को खरसिया स्टेशन में नियंत्रित किया गया।

गाड़ी संख्या 18110 (नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–टाटानगर) को सक्ती स्टेशन में रोका गया।

गाड़ी संख्या 07256 (चेरलापल्ली–पटना) को बिलासपुर स्टेशन में नियंत्रित किया गया।

गाड़ी संख्या 17321 (वास्को-डि-गामा–जसीडीह) को भाटापारा स्टेशन में रोका गया।

गाड़ी संख्या 12129 (पुणे–हावड़ा) को रायपुर स्टेशन में रोका गया।

मध्य रेलवे क्षेत्र में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां:

12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार)

12949 (पोरबंदर–संतरागाछी)

12809 (सीएसएमटी–हावड़ा)

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *