ग्राम मोखा में ग्रामीण साहू समाज का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित
मोखा ।
ग्राम मोखा (रजोली) में ग्रामीण साहू समाज का चुनाव उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में समस्त ग्रामीण साहू समाज की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि चुनाव में नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन निर्विरोध रूप से किया गया, जिससे समाज में आपसी एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश गया।
चुनाव उपरांत पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवीन कार्यकारिणी से समाज को नई दिशा और गति मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता और विकास के लिए कार्य करेंगे।
नवीन पदाधिकारी —
भीखमचंद साहू – अध्यक्ष
मिलन साहू – उपाध्यक्ष
राजेश साहू – कोषाध्यक्ष
टिकेश दावना – सचिव
निरंजन साहू – सह सचिव
हिराधर साहू – संगठन सचिव
लोकनाथ दावना – संरक्षक
गौकरण साहू – संरक्षक
श्रीमति डामेश्वरी साहू – महिला उपाध्यक्ष
श्रीमति अमलेश्वरी साहू – महिला संगठन सचिव
सदस्यगण —
बिसौहा राम साहू, रेमन लाल साहू, भीषम साहू, मोहित साहू, तेज राम साहू, परमेश्वर साहू, रोम लाल साहू एवं कुलेश्वरी साहू।
