डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला: यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनें
डोंगरगढ़ ।
नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए डोंगरगढ़–रायपुर–डोंगरगढ़ के बीच पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी।
👉 डोंगरगढ़–रायपुर (ट्रेन संख्या 06888):
यह ट्रेन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन डोंगरगढ़ से रात 11:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 1:40 बजे रायपुर पहुंचेगी।
👉 रायपुर–डोंगरगढ़ (ट्रेन संख्या 06887):
यह ट्रेन 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन रायपुर से सुबह 2:30 बजे चलेगी और सुबह 5:15 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
🚉 इन स्टेशनों पर ठहराव रहेगा:
जटकन्हार, मुसरा, बोरतलाव, राजनांदगाँव, परमालकसा, मुरहीपार, रसमड़ा, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलौदा चरोदा, कुम्हारी, सरोना, सरस्वती नगर सहित सभी निर्धारित स्टेशन।
🟢 यह मेमू स्पेशल कुल 8 कोच के साथ चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का पालन करते हुए सेवाओं का लाभ उठाएं।
