फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार – बजरंग दल का जिला मंत्री निकला मास्टरमाइंड

0
Screenshot_20251128-074130_Telegram

धमतरी।

जिले में फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर पीड़ित से 8 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप लूट लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब ‘सेटलमेंट’ के नाम पर दोबारा फोन आया, जिस पर पीड़ित को शक हुआ और उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—वारदात का मुख्य आरोपी रामचंद देवांगन, जो कि पूर्व सैनिक है और वर्तमान में बजरंग दल का जिला मंत्री बताया जा रहा है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

मामले में लूट, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर प्रकरण का पूरा खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *