कटघोरा वनमंडल में हाथी का आतंक, महिला की दर्दनाक मौत

0
IMG_20251218_132124_126

कटघोरा ।

वनमंडल अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दंतैल हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम बिंझरा निवासी मीना बाई धोबी (36 वर्ष), पति रामकुमार धोबी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मीना बाई अपने घर के पास स्थित बाड़ी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगल से निकले दंतैल हाथी से उनका आमना-सामना हो गया। महिला को संभलने या भागने का मौका भी नहीं मिला और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में मीना बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग हाथी की लगातार मौजूदगी को लेकर चिंतित हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है, साथ ही हाथी की निगरानी और प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *