रायपुर नगर निगम की सख्ती: जोन 10 में सीएंडडी वेस्ट फैलाने वालों पर कार्रवाई, 25 से अधिक स्थानों पर जुर्माना

0
IMG-20251228-WA0032


रायपुर।

शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम ने सख्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान जोन क्षेत्र के 25 से अधिक विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से फेंके गए सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निवेश विभाग की टीम ने मौके पर ही दोषी भवन स्वामियों से कुल 8,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
इस कार्रवाई में सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री सुशील अहीर तथा उप अभियंता श्री अजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में जांच एवं दंड की प्रक्रिया पूरी की गई।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *