पद्म विभूषण तीजन बाई को नगर निगम की विशेष बैठक में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
IMG-20260706-WA0051(1)


रायपुर।

रायपुर नगर पालिक निगम की विशेष सम्मिलन बैठक के समापन पर पद्म विभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभा सभागार में आयोजित बैठक में सभापति सूर्यकांत राठौड़ के शोक प्रस्ताव पर महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमेन, निगम सचिव संगीता साहू, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मौन रखकर दिवंगत तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीजन बाई का निधन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश की लोककला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पंडवानी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *