ऑयल टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा बच्चा गंभीर

0
IMG_20260716_112333_716


कोरबा।

जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर पोड़ी उपरोड़ा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर तीन बच्चे सवार थे। इसी दौरान बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे ऑयल टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *