खेत में जोताई के दौरान किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत

0


खैरागढ़।

जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत की जोताई कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बैगा टोला निवासी 43 वर्षीय महेश वर्मा मंगलवार को अपने खेत में जोताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस हृदयविदारक घटना से बैगा टोला गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *