आज मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी

0
IMG-20250627-WA0104

रायपुर।

आज मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर जाने की संभावना है।

द्रोणिका अरब सागर से उत्तर पश्चिम बंगाल की खड़ी तक

उन्होंने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा यह 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।

आज वज्रपात के साथ भारी बारिश

प्रदेश में कल दिनांक 27 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *