आसमान से बादल का टुकड़ा गिरा, वीडियो हो रहा वायरल

0
Screenshot_20250627-144138_WhatsApp

रायपुर।
भदोई गांव में आसमान से बादल का एक टुकड़ा गिरा। इसे लेकर गांव वालो में कौहुतल बना हुआ। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। गांव वालो का कहना है कि अचानक बादल से बर्फ जैसा बड़ा सा सफेद गुच्छा गिरा जो एकदम ठंडा भी है। साथ ही झाग जैसा है। ऐसा गांवए दो तीन जगहों पर गिरा है।


हकीकत क्या है?

जानकारी के अनुसार जल्द ही ग्रामीणों में से कई ने इस दावे को झूठा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ‘बादल’ दरअसल पास की नदी में जमे फेन (foam) का टुकड़ा था, जो हवा में उड़कर खेतों में आ गिरा। इसकी बनावट और रंग ने लोगों को भ्रमित कर दिया, जिससे यह अफवाह फैली।

सोशल मीडिया पर वायरल, लेकिन फर्जी

यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से वायरल हो गया। सैकड़ों लोगों ने इसे बिना सच्चाई जाने शेयर कर दिया। कुछ यूजर्स ने बाद में कमेंट में वीडियो की वास्तविकता बताई, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *