मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, ‘हरियाली तिहार’ और ‘आजादी की धुन’ में होंगे शामिल

0
IMG-20260727-WA0118



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 12 अगस्त 2026 को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका दिन सुबह से देर शाम तक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में व्यस्त रहेगा।
मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘हरियाली तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल नगर से प्रस्थान कर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
इसके बाद शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 7 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे ऑडिटोरियम से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। ‘हरियाली तिहार’ और ‘आजादी की धुन’ जैसे आयोजनों के जरिए पर्यावरण संरक्षण तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *