मुख्यमंत्री का आज बिलासपुर और रायपुर दौरा, तीजा तिहार और तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल
बिलासपुर में बीआर यादव इंडोर स्टेडियम में तीजा तिहार, शाम को रायपुर के दशहरा मैदान में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम
रायपुर।
मुख्यमंत्री आज 6 सितंबर 2026, रविवार को रायपुर, बिलासपुर और फिर रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से दोपहर 1:15 बजे कार द्वारा रवाना होकर वे 1:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का दोपहर 1:55 बजे एसईसीएल हेलीपैड, बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वे कार द्वारा 2:05 बजे बीआर यादव इंडोर स्टेडियम, बहतराई, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:05 से 3:05 बजे तक आयोजित “तीजा तिहार” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:05 बजे कार द्वारा बीआर यादव इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर एसईसीएल हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 3:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
शाम को कबीर नगर में तीजा-पोरा तिहार
मुख्यमंत्री शाम को एक बार फिर कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा प्रस्थान कर 6 बजे दशहरा मैदान, कबीर नगर, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 से 7 बजे तक “तीजा-पोरा तिहार” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 7 बजे दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री कार द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रायपुर में ही प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिलासपुर में तीजा तिहार और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार के आयोजन के जरिए प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति और पर्व की झलक देखने को मिलेगी।
