60 एकड़ मे की जा रही थी अवैध प्लॉटिंग, निगम का चला बुलडोजर

0
IMG-20250628-WA0196

अवैध प्लाटिंग करने वाले डेवलपर के खिलाफ दर्जा होगी एफआईआर

रायपुर।

नगर निगम जोन 8 जोन ने 60 एकड़ में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर शनिवार को बुलडोजर चलाया। अब अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डर के खिलाफ एफआईआर भी निगम द्वारा दर्ज कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 हीरापुर जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स प्रो स्वप्निल अग्रवाल पिता चंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर पालिक निगम रायपुर से कॉलोनी विकास अनुमति के लगभग 60 एकड़ भूमि में खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। जिसे रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी ,पोकलेन मशीन की सहायता से स्थल पर किये गए अवैध सी सी रोड को तोड़ने की कार्यवाही की गई।

इस दौरान अवैध मुरूम रोड को काटा एवं एवं बिना अनुमति के निर्मित 10 बॉउंड्रीवाल सहित अवैध प्लॉटिंग कर बना रहे अवैध भवनो को हटाने की कार्यवाही की गई। अवैध प्लॉटिंग करने वाले के विरुद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देशानुसार पत्र लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *