बुद्ध के पंचशील और बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाओं का पालन जीवन में उतारें : भिक्खुनी सूमेत्ता

0
IMG-20260920-WA0071


रायपुर।

डी.डी. नगर स्थित अग्रोहा कॉलोनी के डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार में रविवार को वर्षावास के अंतर्गत धम्म देशना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।
इस अवसर पर पूज्य भिक्खुनी सूमेत्ता जी ने त्रिशरण, पंचशील तथा बुद्ध, धम्म और संघ की वंदना कराई। धम्म देशना में उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध द्वारा बताए गए पंचशील और बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. अंबेडकर द्वारा दी गई 22 प्रतिज्ञाओं को अपने जीवन में उतारने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। इनके पालन से व्यक्ति अपने जीवन को नैतिक, अनुशासित और सार्थक बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
भिक्खुनी सूमेत्ता जी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से धम्म से जुड़ना चाहिए। उन्होंने सभी अनुयायियों से प्रत्येक रविवार अपने निकट के बुद्ध विहार में श्वेत वस्त्र धारण कर पहुंचने, धम्म गुरु को प्रणाम करने तथा उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने धम्म पालन गाथा का सामूहिक पाठ किया तथा समस्त प्राणियों के कल्याण, सुख और मंगलमय जीवन के लिए मंगल कामना की।
कार्यक्रम में श्रामनेर कच्चाना, आयु रतन गोंडाने, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े, आयुष्मती सुशीला भीमटे, आयु जगदीश भीमटे, आयुष्मती सुनीता गोश्वामी, आयुष्मती जयश्री खोबरागड़े, आयुष्मती वीना रायकर, आयु दीपक बोरकर, आयु अशोक रामटेके, आयु दीनदयाल रायकर, आयुष्मती वीणा राउत, आयु सुरेंद्र कुमार कोल्हेकर, आयु दिनेश कांबले, डॉ. एन.एल. फुलझेले, आयु ओ.डी. तिरपुड़े एवं कु. पाखी सहित बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *