रवेली गांव में जुए के फड़ पर चंदनू पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

0


मौके से 8,500 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज


बेमेतरा। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चंदनू पुलिस ने ग्राम रवेली में छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदनू पुलिस ने ग्राम रवेली में जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पांच लोग जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने सभी को पकड़कर उनके कब्जे से जुए की रकम 8,500 रुपये और ताश की 52 पत्तियां बरामद कीं।
कार्रवाई के बाद पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *