एयर पोर्ट में ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा शुरू, नगद नहीं फास्टैग से कटेगा शुल्क

0
IMG-20250629-WA0242

Raipur.

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयर पोर्ट में ऑटोमेटेड पार्किंग की व्यवस्था शुरू की है। अब यहां पहले की तरह पार्किंग को लेकर विवाद नहीं होगा। क्योंकि इस सिस्टम से पार्किंग एंट्री पर स्वचालित सिस्टम से पर्ची निकलेगी । जिसे सभी वाहन चालक स्वयं ले सकेंगे। एंट्री पर लगे सिस्टम की सहायता से वाहन का नंबर और एंट्री का समय पर्ची पर स्वतः अंकित होगा और पर्ची लेने के उपरांत पार्किंग एंट्री पर लगा बैरियर खुल जाएगा।

फास्टैग से कटेगा पार्किंग शुल्क

एयर पोर्ट में आने वाले वाहन चालकों को नगद नहीं देना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने के उपरांत जब पार्किंग एग्जिट पर पहुंचेंगे तो फास्टैग से पैसा अपने आप टोल बूथ की तर्ज पर कट जाएगा । इस पूरी प्रक्रिया में कही पर इंसानी दखल नहीं होगा । पूर्व में निर्मित होने वाली सभी विवादास्पद स्थितियां अब पूर्ण रूप से ऑटोमेटेड सिस्टम होने के कारण नहीं होंगी।

यात्रियों को होगी सुविधा

इससे नई व्यवस्था से सभी यात्रिओं को सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी l एयर पोर्ट निदेशक रायपुर ने शनिवार की रात में इस सिस्टम की शुरूआत की l अब यात्रियों के वाहन से ड्रॉप और पिकअप समय के तयशुदा दर के अनुसार पैसा कटेगा l पार्किंग के दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *