साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज 11 बजे, सीएस की होगी विदाई
रायपुर।
साय सरकर की कैबिनेट बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जा सकती है। साथ ही शाम तक नए सीएस के नाम की घोषणा भी हो सकती है। बैठक में साय सरकार द्वारा विभिन्न एजेंडो पर मुहर भी लगाई जाएगी।
ये आईएएस है सीएस की दौड़ में
बता दे कि इस बार दो महिला आईएएस के नाम मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल है। दोनों ही वरिष्ठ आईएएस है। ऐसे में इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सरकार वरिष्ठ महिला आईएएस को मुख्य सचिव का दायित्व दे सकती है। मुख्य सचिव बनने की दौड़ में फिलहाल पांच वरिष्ठ आईएएस शामिल हैं। इसमें रेणु पिल्लै, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, अमित अग्रवाल और ऋचा शर्मा के नाम शामिल हैं।
वर्तमान मुख्य सचिव जैन इस माह होंगे सेवानिवृत्त
प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके बाद क्या नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी या फिर सीएस अमिताभ जैन को कुछ महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा इस पर फिलहाल संशय के बादल छाए हुए है। क्योंकि नए सीएस की नियुक्ति को लेकर फिलहाल प्रशासनिक गलियारे में चर्चा तो रही है, लेकिन शासन स्तर पर अभी कोई कवायद शुरू नहीं हुई है।
