कांग्रेस नेता के आईफोन चोरी पर भाजपा कांग्रेस में सिसायत, पोस्टर जारी

0
IMG-20250629-WA0354

रायपुर।

प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष दीपक बैज का आईफोन राजीव भवन में मीटिंग के दौरान चोरी होने पर भाजपा कांग्रेस में सियायत तेज हो गई है। भाजपा ने एक पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें भूपेश और टी एस सिंहदेव पर निशाना साधा है।

वहीं मंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस भवन से दीपक बैज के फोन चोरी करवाने में भूपेश या टीएस किसका हाथ दीपक बताएदीपक बैज के मोबाइल के कौन से गुप्त राज जो कांग्रेसी जानना चाहते है । उनके मोबाइल में ऐसे कौन-से राज हैं जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? चोरी के पीछे उनका शक किस पर है? श्री कश्यप ने यह भी पूछा है कि क्या भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या कोई और कांग्रेस नेता इसके पीछे हैं?

जंगल कटने की चिंता करे मंत्री

वहीं मंत्री केदार कश्यप के बयान पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मंत्री कश्यप को फोन चोरी होने पर राजनीति करने के बजाए हसदेव में अदाणी द्वारा कटवाए जा रहे जंगल की चिंता करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *