छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर।
प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग में जारी की है। छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा के अनुसार निम्न का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास स्थित है। इसके साथ उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर अगले दो दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना है ।
बंगाल की खड़ी तक द्रोणिका
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण राजस्थान में स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।
एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में 30 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
