18 नवंबर को होगी साय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

0


रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक बुधवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे से मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
विधानसभा सत्र और प्रदेश में चल रही प्रशासनिक एवं विकास संबंधी गतिविधियों के बीच होने जा रही इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।
सरकार की आगामी योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों को लेकर भी मंत्रिपरिषद में विचार-विमर्श हो सकता है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित निर्णयों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के फैसलों पर प्रदेशभर की निगाहें रहेंगी। अब देखना होगा कि कैबिनेट प्रदेशहित में किन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed